छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया इस्तीफा

1/10/2019 11:56:34 AM

छतरपुर: लंबे समय से विवादों में चल रहे छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रियव्रत शुक्ल ने मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के तहत अब नए कुलपति की नियुक्ति होने तक रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के एन सिंह यादव को अतिरिक्त प्रभार सौंप गया है।

PunjabKesari

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में कथित तौर पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही थीं। विश्वविद्यालय के कुलपति पर भी आरोप लग रहे थे। कुलपति प्रियव्रत शुक्ला के त्यागपत्र को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News