Mohan Yadav Son Wedding: कौन हैं शालिनी यादव जो बनेंगी सीएम मोहन यादव के घर की बहू? CM के बेटे वैभव के साथ आज लेंगी सात फेरे..
Saturday, Feb 24, 2024-06:45 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी 23 और 24 फरवरी को पुष्कर में आयोजित की गई है। शालिनी यादव से वैभव की शादी हो रही है पुष्कर में दो होटल बुक किए गए हैं। वैभव और उनकी दुल्हन शालिनी की फोटो भी सामने आई है। हर कोई जानना चाहता है कि शालिनी यादव कौन हैं?
शालिनी यादव ने अपनी पढ़ाई उज्जैन और इंदौर से की है। शालिनी हरदा के किसान परिवार की बेटी हैं। शालिनी यादव और मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव आज राजस्थान के पुष्कर में विवाह बंधन में बंधेंगे। इस शादी समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कई राजनीतिक हस्तियां और प्रदेश के भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बताया जा रहा है की शादी में कुल 200 मेहमान ही शामिल होंगे इसमें वर पक्ष के 140 लोग और वधू पक्ष से कुल 60 लोग शामिल होंगे। शादी समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुष्कर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक हैं। पहले वह एबीवीपी में सह मंत्री रह चुके हैं।