मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का ऐलान आज शाम तक, बीजेपी ऑफिस में पहुंचे तीनों पर्यवेक्षक...

Monday, Dec 11, 2023-02:35 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच केंद्रीय पर्यवेक्षकों के भोपाल पहुंचने से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। पर्यवेक्षक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मौजूद हैं और यहां पर तीनों पर्यवेक्षकों की कोर ग्रुप के साथ बैठक चल रही है।

 

बता दें की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण के साथ पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी इस बैठक में मौजूद हैं। बैठक से पहले पर्यवेक्षक सीएम हाउस पहुंचे और यहां पर उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News