Punjab Kesari MP ads

दलित परिवार से मारपीट मामला: अहिरवार समाज संघ और कांग्रेस ने जलाया CM शिवराज का पुतला

Thursday, Jul 16, 2020-04:46 PM (IST)

गुना(राजा श्रीवास्तव): दलित दंपत्ति द्वारा जहर खाने और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने वाले मामले में शिवराज सरकार बैकफुट पर आ गई है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी और अहिरवार समाज ने गुना की हनुमान चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान सभी ने एक सुर में नारे लगाए- दलितों पर अत्याचार नहीं सहेंगे। शिवराज सिंह की हिटलर गिरी तानाशाही नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे। इसी के साथ कलेक्ट्रोरेट जा कर मामले की जांच संबंधी कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

PunjabKesari

बता दें कि मध्यप्रदेश में गुना जिले में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस एक किसान परिवार की बर्बरता से पिटाई कर रही है। बताया जा रहा है कि गुना में कॉलेज के लिए आवंटित जमीन को प्रशासन अतिक्रमण मुक्त कराने गई थी। इस जमीन पर एक दलित परिवार किसानी करता है। प्रशासन से परिवार ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई कि फसल कट जाने तक कार्रवाई न करें।

PunjabKesari

लेकिन जब प्रशासनिक टीम नहीं मानी तो दलित पति-पत्नी ने घर की झोपड़ी में ही रखी कीटनाशक पी लिया। माता-पिता के जहर खाकर गिरने के बाद मासूम बच्चे बिलख-बिलख कर रो पड़े जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News