सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं
Monday, Jan 26, 2026-10:00 AM (IST)
उज्जैन: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों के साथ-साथ पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
डॉ. मोहन यादव ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

