ईद-उल अजहा पर CM कमलनाथ ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

8/12/2019 12:51:50 PM

भोपाल: आज पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में भी ईद-उल अजहा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद-उल अजहा के इस मौके पर सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को मुबारकवाद दी है और कहा कि यह त्यौहार खुदा की राह से कुर्बानी का महत्व बताता है। इसलिए इसे कुर्बानी का त्योहार भी कहते हैं।

वहीं इस मुबारक मौके पर सुबह -सुबह ही शहर की प्रमुख ईदगाह, ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद समेत शहरभर की कई मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज के बाद सुन्नते इब्राहिम के तहत कुर्बानी की रस्म अदा की गई। यह सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा। कुर्बानी के लिए शहर के सभी प्रमुख मुस्लिम क्षेत्रों में रविवार को बकरा खरीदने वालों की भीड़ रही। 

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ईद के अवसर पर सभी को पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि देश में भाईचारा बना रहे। अपने ट्वीट में कहा कि सभी भाईयों और बहनों को ईद मुबारक। देश में भाईचारा बना रहे।

PunjabKesari

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ईदगाह पहुंच लोगों को ईद की बधाई दी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News