शिवरात्रि महापर्व पर CM कमलनाथ ने की शिव की आराधना, की जनता की खुशहाली की कामना
Friday, Feb 21, 2020-06:08 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज शिवरात्रि के इस महापर्व के मौके पर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। शिवालयों के बाहर सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भी इस दौरान महाशिवरात्रि पूजन किया। सीएम ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर छिन्दवाड़ा स्थित पातालेश्वर धाम में पूजन-अर्चन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किया महाशिवरात्रि पूजन :
— MP Congress (@INCMP) February 21, 2020
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर छिन्दवाड़ा स्थित पातालेश्वर धाम में पूजन-अर्चन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की।
।।ॐ नम: शिवाय ।। pic.twitter.com/yzTjyXm5lV
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर प्रदेस वासियों को शिवरात्रि के पर्व की मुबारकवाद भी दी थी।
समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 21, 2020
शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पावन पर्व है,भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं,वे सृजन के देवता है।
इस पावन पर्व पर बाबा महाकाल से देश एवं प्रदेश में खुशहाली,शांति,समृद्धि एवं सद्भाव की कामना करता हूं। pic.twitter.com/QLBIznpbNs