CM मोहन ने निभाया भाई का फर्ज़! पति को कंधे पर उठाकर दफ्तर पहुंचीं बहन बिंदूबाई, तो सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ
Monday, Nov 02, 2026-10:39 AM (IST)
बुरहानपुरः मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने मानवता, प्रेम और समर्पण की मिसाल पेश की है। जी हां यहां बुरहानपुर निवासी बिंदूबाई अपने दिव्यांग पति दयाशंकर को कंधे पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जिसका वीडियो भी सामने आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बुरहानपुर जिले का है। जहां बिंदूबाई अपने दिव्यांग पति दयाशंकर को कंधे पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई। वहीं, सीएम यादव ने मामले का संज्ञान लिया। मोहन सरकार ने तत्काल कलेक्टर को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद दयाशंकर को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई, जिससे अब उनकी आवाजाही आसान हो सकेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार की संवेदनशीलता और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी जरूरतमंद की पीड़ा अनसुनी न रहे और हर पात्र व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए जरूरी सुविधाएं एवं सहयोग मिले। वहीं, बिंदूबाई का अपने पति के प्रति समर्पण और सरकार की त्वरित पहल समाज के लिए संवेदनशीलता, सेवा और मानवीय जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है।

