Punjab Kesari MP ads

अचानक पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे CM मोहन, जानिए क्यों हुआ कार्यक्रम में बदलाव

Sunday, Mar 01, 2026-11:30 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मुख्यमंत्री मोहन यादव  पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बदलाव के चलते वो कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए । यहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। होली से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव कानून व्यवस्था को लेकर  बैठक की है। सीएम ने इस बैठक में पुलिस अधिकारियों की भी प्रशंशा की है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वैसे तो होली पर 3 दिन का अवकाश है लेकिन उन्होंने अपने माध्यम से इसको 4 दिन का कराने का प्रयास किया है।

PunjabKesari

'किसान कल्याण' के लिए समर्पित वर्ष 2026-सीएम

सीएम ने कहा कि 'किसान कल्याण' के लिए समर्पित वर्ष 2026 में किसानों की समृद्धि एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य और नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब प्रदेश में पहली 'कृषि कैबिनेट' कल बड़वानी में आयोजित होगी।  बैठक में किसान हित समेत प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा के साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

कानून व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। आगामी त्यौहारों को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश मोहन यादव ने दिए हैं। इस बैठक में अलग-अलग जिलों के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं। इस बैठक में सीएम ने कहा कि  कानून व्यवस्था के मामले में किसी तरह की कोई कंप्रोमाइज नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश एक शांति का टापू है और यहां पर किसी भी हालत में शांति बरकरार रहनी चाहिए।

मध्यप्रदेश के कुछ लोगों के दुबई में फंसे होने पर बोले सीएम

दुबई में फंसे लोगों को लेकर सीएम मोहन ने कहा कि इस मामले पर  प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सभी को चिंता है।  साथ ही   राज्य सरकार निगाह भी इस मामले पर बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News