CM मोहन यादव को मिली जान से मारने की धमकी, भोपाल से उज्जैन तक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Saturday, Sep 26, 2026-10:08 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, राजधानी भोपाल में स्थित रेडियो मुख्यालय में डायल-112 के हेल्पलाइन वाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी भरा संदेश मिला है।
जानकारी के अनुसार, डायल-112 के वाट्सएप नंबर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से खत्म करने का धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि वे अब ज्यादा दिन तक नहीं बच पाएंगे। साथ ही प्रदेश सीएम के बारे में अन्य आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थीं। मामले में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। बताया गया कि मैसेज करने वाले अज्ञात शख्स ने बाद में संदेश को हटा दिया था। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत क्राइम ब्रांच पहुंचने के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ जारी है।

