हुकमचंद मिल के मजदूरों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, कलेक्टर और निगमायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

Friday, Dec 22, 2023-03:05 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की इंदौर यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री का 26 दिसम्बर को इंदौर में दौरे पर एक बड़ा रोड शो के साथ ही संभागीय स्तर पर अधिकारियों की बैठक होना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को उनके हक की राशि का चेक भी सौंपेंगे। ये कार्यक्रम हुकमचंद मिल पर ही आयोजित होगा। शुक्रवार को कलेक्टर इलैयाराजा और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने यहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मिल के पूर्व श्रमिक भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

कलेक्टर इलैयाराजा और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए है। निगमायुक्त हर्षिका सिंह के मुताबिक़ हुकमचंद मिल से मजदूरों का भावनात्मक लगाव है लिहाजा हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इसी परिसर में हो।

PunjabKesari

कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि 26, दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार इंदौर आ रहे है। मुख्यमंत्री के इंदौर आगमन को लेकर अधिकारियों के साथ ही सभी जनप्रतिनिधि भी तैयारी में जुटे हुए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News