Punjab Kesari MP ads

पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव में भाजपा की बढ़त से गदगद हुए CM साय, विजेता जनप्रतिनिधियों को दी बधाई

Thursday, Jun 04, 2026-05:57 PM (IST)

रायपुर (साय सरकार) : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय उपचुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कहा- नगर पंचायत निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी को मिले शानदार जनादेश के लिए प्रदेश की जनता का हार्दिक आभार।

सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह और शिवनंदनपुर नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की विजय प्रदेशवासियों के सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

यह परिणाम स्पष्ट संकेत है कि छत्तीसगढ़ की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर अपना विश्वास लगातार मजबूत कर रही है। भाजपा प्रत्याशियों की विजय जनता के विश्वास और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

यह जीत भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की शक्ति और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। जनता का यह विश्वास हमें और अधिक समर्पण, जवाबदेही और सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा और विकास के नए मानक स्थापित करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News