इंदौर बस हादसे पर CM शिवराज ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि देने के दिए निर्देश

6/23/2022 7:03:41 PM

इंदौर(गौरव कंछल): खंडवा मार्ग पर सिमरोल के निकट भेरूघाट में आज हुई बस दुर्घटना पर CM Shivraj Singh ने गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में हताहत हुए यात्रियों के बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौक़ा स्थल पर पहुंचे। Collector Manish Singh से उन्होंने मोबाइल पर पूरी जानकारी ली और इस दुर्घटना में दोषियों की पहचान करने और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Shivraj Singh ने इस दुर्घटना में मृत यात्रियों के परिजनों के लिए शासन के नियमों के अनुसार राहत राशि दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने Collector Manish Singh को निर्देश दिये कि वे स्वयं अपनी निगरानी में घटना में घायल यात्रियों का बेहतर से बेहतर उपचार कराएं।

Collector Manish Singh ने CM Shivraj को अवगत कराया कि इस बस दुर्घटना में मृतकों को चार चार लाख रुपए और घायलों को 50-50 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्राप्त निर्देशानुसार सभी घायलों का निशुल्क और समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। Collector Manish Singh ने बताया कि आज हुई इस बस दुर्घटना में 4 लेकर पांच यात्रियों की मौत हुई है। वहीं 10 गंभीर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से एमवाय हास्पिटल लाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News