CM शिवराज ने सीहोर को दी 133 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री मेगा हेल्थ कैंप में लगा लोगों का जमावड़ा

Sunday, Jul 23, 2023-07:31 PM (IST)

बुधनी(अमित रैकवार): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चकल्दी पहुंचे, जहां विकास पर्व के तहत मुख्यमंत्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया। इसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपना पंजीयन कराकर चेकअप कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चकल्दी में 81 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज चकल्दी में मेगा हेल्थ कैंप भी लगाया गया है। सभी भाई-बहन यहां अपना चैकअप कराएं। अब यहां पर गांव-गांव के घर-घर में पानी पहुंचाया जाएगा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं, बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाई। अब लाडली बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की, कि अब महिलाओं के नाम से जमीन, घर या अन्य प्रॉपर्टी खरीदने पर एक प्रतिशत स्टांम्प शुल्क लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर कई कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News