CM शिवराज ने जबलपुर में किया ध्वजारोहण, नर्मदा कॉरिडोर बनाने के साथ किए बड़े ऐलान

1/26/2023 3:49:07 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर राज्य की संस्कारधानी जबलपुर में ध्वजारोहण किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित किया गया जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम ने जबलपुर पर सौगातों की बारिश कर दी। सीएम शिवराज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मां नर्मदा के 17 घाटों को जोड़ते हुए एक कॉरिडोर बनाया जाएगा। जो नर्मदा पथ कहलाएगा। इस कॉरिडोर को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा जो अद्भुत होगा।

PunjabKesari

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़ा। प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश भी आत्मनिर्भर बन रहा है। मध्य प्रदेश की विकास दर आज पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

PunjabKesariहर दिशा में मध्यप्रदेश प्रगति कर रहा है। सड़कें, रिंग रोड, फ्लाईओवर, हाईवे, एयरपोर्ट जैसे विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं। इस दौरान सीएम शिवराज ने सोलर ऊर्जा का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्य प्रदेश के हर घर में सोलर पैनल से बिजली पैदा की जाएगी। शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी सरकार निरंतर काम कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News