CM शिवराज बोले- कांग्रेस ने खुद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाली वीडियो पोस्ट की, खुद डिलीट... बीच में भाजपा कहां से आई

11/26/2022 1:19:09 PM

भोपाल(विवान तिवारी): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में एक नई बहस शुरु हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता इसे भाजपा नेताओं की साजिश बता रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर वीडियो एडिट करने के आरोप में रायपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि यह वीडियो कांग्रेस ने ही शेयर की थी। जिसकी जांच के आदेश दिए गए है और तुरंत ही आरोपियों पर एक्शन भी होगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं। सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना। कांग्रेस को शर्म नहीं आती क्या...!

कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। आज भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। वो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। ये मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की मानसिकता है। जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं वो माफ नहीं किए जायेंगे। मैंने जांच के निर्देश दे दिए हैं। उनके खिलाफ सख्ततम कार्रवाई की जाएगी। वो खुद वीडियो डाल रहे हैं। बाद में खुद डिलीट कर रहें हैं इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से बीच में आ गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News