‘देख रहा है ना विनोद, ये कांग्रेसी तिरंगे पर...’CM Shivraj के ट्वीट से मचा हड़कंप, जानिए आखिर कौन है ये विनोद...

8/6/2022 12:09:34 PM

भोपाल(विवान तिवारी): मध्य प्रदेश की राजनीति में सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक ट्वीट से भूचाल मचा हुआ है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए यह लिखा है "देख रहा है ना विनोद यह कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं।" जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं और अभियान के प्रति काफी गंभीर दिखाई पड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके इस अभियान में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आज सुबह से लगातार घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उन्होंने कई ट्वीट किए हैं चाहे वह बात करें छिंदवाड़ा के पर्वतारोही नीरज डहेरिया के उस वीडियो को ट्वीट कर सराहना करने की जिसमें नीरज अपनी साइकिल पर बैठकर एक तिरंगा लेकर छिंदवाड़ा से दिल्ली के लाल किले के लिए निकले हैं, बात करें उनके उस ट्वीट के बारे में जिसमें वो दलगत राजनीति से परे हटकर इस अभियान में जुड़ने के लिए अपील करने की।

वही इस बीच उन्होंने 9 घंटे पहले एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है "देख रहा है ना विनोद यह कांग्रेसी अब कैसे तिरंगे पर राजनीति कर रहे हैं"। इसपर अब तक 1000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर दिया है। वही बात करें रिट्वीट कि 3000 से लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। इसके साथ ही 20,000 से भी ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत 2 के एक फेमस डायलॉग को कांग्रेस पर तंज कसने के लिए उपयोग किया है तो वहीं दूसरी ओर इस ट्वीट को लेकर अब तक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कौन है ये विनोद...

पंचायत 2 वेब सीरीज में बनराकस और बिनोद के बीच के एक सीन है जिसे मीम बनाने के लिए चुना गया है। ये मीम्स इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इस सीन में बनराकस, बिनोद का ब्रेनवॉश करने की कोशिश करता है। ताकि वो सचिव जी और प्रधान जी  के खिलाफ हो जाए और गांव में चेकिंग करने आ रही डीएम साहिबा पर सचिव जी का गलत प्रभाव पड़े। इसी को लेकर अलग-अलग डायलॉग्स में तमाम मीम्स बने हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News