CM शिवराज ने की राष्ट्रपति से बात और उन्होंने भर दी हामी, MP में 22 घंटे से ज्यादा का समय बिताएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
Monday, Nov 14, 2022-06:44 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी) : मध्यप्रदेश का मौसम जहां एक ओर ठंडक भरा है तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सज कर तैयार खड़ा है। जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राष्ट्रपति 15 नवंबर शहडोल आ रही है उसके बाद वहां से वह वापस राजधानी भोपाल आएंगी। भोपाल राजभवन में उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा। उनके आगमन के साथ-साथ एक और बात जोरों पर है और जिसकी वजह से सियासत भी गरमाआई हुई है सियासी गलियारों में हर रोज बैठके लगाने वालों का यह कहना है कि यह एक बहुत बड़ी बात है कि कोई सीएम देश की राष्ट्रपति से फोन पर ही प्रदेश आने का आमंत्रण दिया और फोन पर ही राष्ट्रपति ने आने का लिए हामी भर दी।
• पहली बार आ रही है राष्ट्रपति
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आ रही है। उनका पहला ये मध्यप्रदेश दौरा है। इससे पहले जब वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थी तब राजधानी भोपाल आई थी। बता दें कि मध्य प्रदेश में 22 घंटे से भी अधिक का समय मुर्मू बिताएंगे, सबसे पहले वह 2:00 बजे शहडोल पहुंचेगी उसके बाद ऐसा बताया जा रहा है कि 5:30 बजे के आसपास वो राजधानी भोपाल पहुंच जाएंगी। 6:00 बजे से 7:30 के बीच तक राजभवन में उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा। फिर वो झीलों की नगरी भोपाल में ही आराम करेंगी। उसके बाद अगले दिन 11:00 बजे राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन में शामिल होंगी।
• वर्चुअल ई करेंगी परियोजनाओं का शिलान्यास
मध्य प्रदेश दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू रातापानी अब्दुल्लागंज इटारसी राजमार्ग फोरलेन परियोजना के साथ डीआईडी ग्वालियर की लेबोरेटरी का वर्चुअली शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने के लिए तैयारियों की पूरी मॉनिटरिंग खुद सीएम शिवराज कर रहे हैं और लगभग अब तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।