बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेकर CM Shivraj ने की चुनाव प्रचार शुरुआत, बोले- बहुमत से जीतेगी BJP

6/23/2022 4:14:31 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पंडे पुजारियों ने मंदिर के गर्भ गृह में विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को 15 मिनट तक पूजन अर्चन किया। 
 



 

सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बुधवार दोपहर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान जहां पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री व विधायक मोहन यादव उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया उज्जैन महापौर के प्रत्याशी मुकेश टटवाल व इंदौर बीजेपी महापौर के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने महाकाल दर्शन व पूजन के बाद जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए। प्रदेश के मुखिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वहां उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। वो नगरी निकाय चुनाव का शुभारंभ करने आए हैं। मैंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वहां भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजयी बने। वह प्रदेश में खुशहाली व समृद्धि बनी रहे। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News