Punjab Kesari MP ads

CM साय का सशक्त नेतृत्व: सादगी, संवेदनशीलता और विकास की नई उड़ान से छत्तीसगढ़ बन रहा अग्रणी राज्य

Sunday, Jun 28, 2026-06:52 PM (IST)

रायपुर : किसान परिवार से निकलकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय आज अपनी सादगी, सहज व्यवहार और जनसेवा की कार्यशैली के कारण प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान बना चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को सरकार की प्राथमिकता बनाया है।

पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, औद्योगिक निवेश और अधोसंरचना के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है, जबकि किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर उन्हें सीधा लाभ पहुंचाया गया है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया है। वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये किए जाने से वनांचल के हजारों परिवारों की आय में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ पुनर्वास की नीति को भी मजबूती दी है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ऑनलाइन अनुमति और समयबद्ध स्वीकृति जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इससे छत्तीसगढ़ में निवेश का माहौल मजबूत हुआ है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

रेल, सड़क और हवाई संपर्क के विस्तार पर भी सरकार ने विशेष जोर दिया है। नई सड़कें, पुल, रेल परियोजनाएं और हवाई सेवाओं के विस्तार से उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिल रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का रुख भी सख्त माना जा रहा है। ई-गवर्नेंस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, औचक निरीक्षण और डिजिटल निगरानी के जरिए सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार जनदर्शन, सुशासन तिहार और सीधे संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। सरकार का दावा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर हर नागरिक तक उनका लाभ पहुंचाना है। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ को सुशासन, विकास, निवेश, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। 

 लेखक-  तेज भुवाल सिंह, सहा.जनसंपर्क अधिकारी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News