इन कर्मचारियों की लग गई मौज, मिलेगा 24.5 फीसदी महंगाई भत्ता,आदेश जारी

Thursday, Mar 05, 2026-06:39 PM (IST)

(कोरबा): कोयला कर्मचारियों को होली का तोहफा मिला है। जिससे उनकी भी होली रंगीन हो गई है। अब उनका महंगाई भत्ता 24.5 फीसदी हो गया है। दरअसल  देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत  प्रदान करते हुए परिवर्तशील महंगाई भत्ता (वीडीए) में बढ़ोतरी आदेश जारी किया है। जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार संशोधित महंगाई भत्ता 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा और 31 मई 2026 तक लागू रहेगा। इस निर्णय से कोल इंडिया और उसकी सभी सहायक कंपनियों में काम करने वालों बड़े स्तर पर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

प्रबंधन के इस फैसले से कंपनी और उसकी सहायक इकाइयों में कार्यरत वेज बोर्ड कर्मचारियों को महंगाई के अनुरूप आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है. बढ़ी हुई दर से कर्मचारियों के वेतन में आंशिक बढ़ोतरी होगी, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सकेगी. कंपनी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संशोधन दिसंबर 2025 तिमाही  के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ( एआईसीपीआई) के औसत के आधार पर किया गया है।

महंगाई भत्ते की तिमाही आधार पर होती है समीक्षा

सीआईएल प्रबंधन के मुताबिक वेज बोर्ड कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की समीक्षा हर साल तिमाही आधार पर की जाती है. यह संशोधन 1 मार्च, 1 जून, 1 सितंबर और 1 दिसंबर से प्रभावी होता है एआईसीपीआई स्तर में वृद्धि को आधार मानते हुए वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए देय महंगाई भत्ता 24.5 प्रतिशत प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। यह बढ़ा हुआ वीडीए 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 की अवधि के लिए देय होगा।  लिहाजा  इससे कोयला उद्योग से जुड़े कर्मचारियों को काफी राहत मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News