MP में कोल्ड वेव का कहर! बर्फीली हवाओं से बढ़ी कंपकंपी, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Wednesday, Dec 03, 2025-10:30 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के अंत से शुरू हुई सर्द हवाओं का असर अब और तेज़ होने लगा है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई संभागों में कोल्ड वेव (Cold Wave) और शीतलहर (Cold Breeze) का भीषण अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे: मौसम रहेगा साफ, लेकिन बढ़ेगी सर्दी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि, उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की आशंका है।

सर्दी बढ़ने की वजहें:

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान दितवाह, जो उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

पंजाब के आसपास सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जो ठंडी हवाओं का दबाव बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 5 दिसंबर से शीतलहर और तेज हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ेगी।

किन जिलों में पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

5 से 6 दिसंबर के दौरान इन संभागों में कोल्ड वेव और शीतलहर का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखेगा:

भोपाल

इंदौर

ग्वालियर

उज्जैन

चंबल संभाग

इन क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज हो सकता है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी करेगा असर

5 दिसंबर से सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वेस्टर्न हिमालयी इलाके को प्रभावित करेगा। इसके चलते ठंडी हवाओं का असर मध्य प्रदेश में भी बढ़ेगा और दिन व रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार दिसंबर में ठंड पिछले कई वर्षों की तुलना में ज्यादा कड़ी हो सकती है। देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में जल्दी हुई बर्फबारी का सीधा असर अब मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News