Punjab Kesari MP ads

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का फौरन समाधान, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को नगर निगम की टीम ने दोबारा चालू किया

Tuesday, Oct 06, 2026-09:24 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से कोरबा जिले में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत का समाधान किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित नई बस्ती, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत मोहम्मद रियाज ने 10 सितंबर को सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से क्षेत्र में रात के समय अंधेरा रहता है और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद मामला संबंधित नगर निगम प्रशासन को भेजा गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण किया और खराबी दूर कर उसे दोबारा चालू कराया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया। शिकायतकर्ता ने समाधान पर संतुष्टि जताई, जिसके बाद शिकायत को बंद कर दिया गया।

सीएम हेल्पलाइन की व्यवस्था के तहत शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाने, कार्रवाई और निराकरण की निगरानी के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि की पुष्टि के बाद ही शिकायत बंद करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। सरकार के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों के समाधान के साथ संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News