Punjab Kesari MP ads

PM के जन्मदिन पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- ''आशीर्वाद के जलाए जा रहे दीये'' के लिए तेल किस मद से आएगा

Thursday, Sep 17, 2026-07:10 PM (IST)

खैरागढ़ (हेमंत पाल) : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित की। जिसमें जिला अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘जुमला दिवस’ और ‘बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता महंगाई से परेशान है और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल व बिजली सहित जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। ऐसे में पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया जलाया जा रहा है।

PunjabKesari

विधायक यशोदा वर्मा ने प्रधानमंत्री की पूर्व अपील का हवाला देते हुए कहा कि तेल कम खाने और गाड़ी कम चलाने की अपील के बाद अब शासकीय कार्यालयों व पंचायतों में जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने कहा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि दीयों के लिए तेल किस मद से खरीदा जाएगा। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ने 2014 से 2026 तक के कार्यकाल, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और आर्थिक नीतियों को लेकर भी सरकार से जवाबदेही की मांग की।

इस दौरान विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला अध्यक्ष कोमल साहू, भीखम चंद छाजेड़, आकाशदीप सिंह, नीलांबर वर्मा, संदीप सिरमौर, रिंकू गुप्ता सहित कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News