The Kashmir Files की तर्ज पर कांग्रेस ने की vyapam files बनाने की मांग, कहा- फिल्म का खर्च भी हम उठाएंगे
Wednesday, Mar 23, 2022-12:41 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): द कश्मीर फाइल्स फिल्म इन दिनों सुर्खियों में है। भाजपा नेता लगातार फिल्म की प्रमोशन में लगे है वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस ने फिल्म के निर्देशक से नई मांग की है। कांग्रेस ने निर्देशन विवेक अग्निहोत्री से मांग की है कि वे द कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर व्यापम फाइल्स बनाने की मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बकायदा इसके लिए द कश्मीर फाइल्स के फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से मांग की है कि कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर व्यापम और सावरकर फाइल्स बनाई जाए। कांग्रेसियों ने फ़िल्म बनाने में आने वाले व्यय का भुगतान करने की भी पेशकश की। कांग्रेस का आरोप है कि व्यापम घोटाले में हजारों बच्चों का खराब भविष्य हुआ है।
वहीं वीर सावरकर को भारत सरकार ने समय समय पर भारत रत्न देने की मांग की जबकि सावरकर ने कई बार अंग्रजों को माफीनामा दिया और पेंशन ली जाती थी। इस पर भी एक फिल्म का निर्माण होना चाहिए जिसका नाम सावरकर फाइल्स रखा जाए। ताकि देश की नौजवान पीढ़ी सावरकर की हकीकत जान सके।