Punjab Kesari MP ads

हाईकमान ने इस दिग्गज नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

Saturday, Jun 27, 2026-01:16 PM (IST)

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के तहत बी. वी. श्रीनिवास को कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठनकर्ता नियुक्त किए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बी. वी. श्रीनिवास के नेतृत्व, संगठन निर्माण के अनुभव और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण से कांग्रेस सेवादल को नई गति, नई शक्ति और नई पहचान मिलेगी।

PunjabKesariउन्होंने अपने संदेश में लिखा कि श्रीनिवास का अनुभव संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनके नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार होगा।

गौरतलब है कि बी. वी. श्रीनिवास को कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठनकर्ता बनाए जाने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सार्वजनिक रूप से उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News