कांग्रेस नेता के पिता का अचानक हुआ निधन, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों में शोक
Wednesday, Jun 17, 2026-03:50 PM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता गणेश तिवारी के पिता सुरेश चंद्र तिवारी का अचानक निधन हुआ है। उनके निधन के बाद पूरे परिवार समेत पार्टी में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई दिग्गजों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर भी गहरा दुख जताया है।
आज यानी बुधवार को ग्वालियर में कांग्रेस नेता गणेश तिवारी के पिता सुरेश चंद्र तिवारी के मरणोपरांत प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर एमपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह जी एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह उपस्थित रहे।
आज ग्वालियर में कांग्रेस नेता श्री गणेश तिवारी जी के पिताजी स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र तिवारी जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने शोक संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/7ASOzPOC4m
— Jitu Patwari Office (@JituP_office) June 17, 2026

