Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में बड़ी टूट! दिग्गज नेता ने अचानक दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

Wednesday, Jun 10, 2026-06:21 PM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, गोबरा-नवापारा नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संध्या राव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संध्या राव तीन बार पार्षद चुनाव जीत चुकी है। इतना ही नहीं, बल्की वह क्षेत्र में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाली पार्षदों में भी शामिल रही हैं। इसके अलावा संध्या राव ने गोबरा-नवापारा नगर पालिका की एक सक्रिय और प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के रूप में अलग पहचान बनाई हैं। उनके अचानक इस्तीफा देने के फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, राव ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। लेकिन, प्रदेश की राजनीति में दिग्गज नेता के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

संध्या राव लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ी रही हैं और पार्टी के विभिन्न आंदोलनों, चुनावी अभियानों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान एक जुझारू और जनता के बीच रहने वाली नेता के रूप में रही है। यही वजह है कि उनके इस्तीफे को केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन के लिए एक राजनीतिक झटका माना जा रहा है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News