कांग्रेस को बड़ा झटका! दिग्गज नेता का अचानक निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ भी हुए दुखी
Wednesday, Jun 03, 2026-11:47 AM (IST)
भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पटेल के निधन से कांग्रेस संगठन और जिले की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस परिवार और क्षेत्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा कि "छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मेरे प्रिय साथी रहे राजेंद्र पटेल जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उनके निधन से कांग्रेस परिवार एवं जिले की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।राजेंद्र पटेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए थे और जिले की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

