Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में बड़ी टूट! बहू-बेटे समेत कांग्रेस से इस्तीफा देंगे ये कांग्रेस नेता, वीडियो जारी कर दी जानकारी

Sunday, May 31, 2026-02:40 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में पानी की किल्लत से जूझ रही जनता के लिए भाजपा से लड़ाई लड़ते लड़ते कांग्रेस नेता आपस में लड़ने लगे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद राजू भदौरिया पर पानी के टैंकर नहीं भरने देने के आरोप लगाए हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व सेवा दल अध्यक्ष शेखर पटेल ने चौकसे और भदौरिया पर संगीन आरोप लगाए हैं।

वीडियो...

वहीं चौकसे और भदौरिया के व्यवहार से दुखी होकर शेखर पटेल ने इंदौर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल और वार्ड 20 से पार्षद बहु यशस्वी पटेल सहित कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है।

शेखर पटेल के मुताबिक वे शनिवार रात 2 बजे पानी लेने सुखलिया हाइड्रेंट पर पहुंचे थे। यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद राजू भदौरिया पर पानी के टैंकर नहीं भरने देने के आरोप लगाए हैं। शेखर पटेल ने वीडियो जारी कर आज रविवार को बेटे बहु सहित कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News