Punjab Kesari MP ads

2028 के चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री का बड़ा दावा, कहा- ऐसे नेताओं का जनाजा जनता निकालेगी

Monday, Oct 26, 2026-03:06 PM (IST)

राजगढ़ (धर्मराज सिंह) : दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ को लेकर राजगढ़ की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक अमर सिंह यादव के बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने तीखा पलटवार किया है। दोनों नेताओं के बयानों से जिले में सियासी माहौल गरमा गया है।

अमर सिंह यादव का तंज— “आशिक का जनाजा हम राजगढ़ लोकसभा चुनाव में निकाल चुके हैं।” सनातन पर सवाल उठाते हुए अमर सिंह यादव ने पूछा कि दस साल मुख्यमंत्री रहने के दौरान दिग्विजय सिंह को सनातन की याद क्यों नहीं आई?

इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि “विधायक जी का जनाजा सीएमएचओ और जल निगम के जीएम भी निकाल चुके हैं।” इस दौरान कांग्रेस नेता ने हजारी लाल डांगी पर भी निशाना साधा। उन्होंने खिलचीपुर विधायक डांगी पर चापलूसी और स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

गुलाब जामुन वाले बयान से बढ़ी तल्खी

बात यहीं खत्म नहीं हुई गुलाब जामुन वाले बयान से तल्खी बढ़ गई। प्रियव्रत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते खूब गुलाब जामुन खाए और अब बीजेपी में भी गुलाब जामुन खा रहे हैं। स्वार्थ की राजनीति का आरोप— प्रियव्रत सिंह ने कहा कि ऐसे नेता न कांग्रेस के हैं, न बीजेपी के, बल्कि इनकी राजनीति अपने स्वार्थ तक सीमित है। वहीं 2028 के चुनाव को लेकर दावा करते हुए प्रियव्रत सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजगढ़ की जनता ऐसे नेताओं का राजनीतिक जनाजा निकालेगी।

यात्रा से शुरू हुई बहस, नेताओं के बयानों ने बढ़ाई सियासी गर्मी

दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ को लेकर शुरू हुई बयानबाजी अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में बदलती नजर आ रही है। एक ओर अमर सिंह यादव ने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर सवाल उठाए, तो दूसरी ओर प्रियव्रत सिंह ने बीजेपी नेताओं को निशाने पर लेते हुए पलटवार किया। राजगढ़ की सियासत में अब सवाल यही है कि ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर शुरू हुई यह जुबानी जंग आने वाले दिनों में और कितना तूल पकड़ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News