OBC वर्ग के हितों के लिए MP कांग्रेस ने बनाई प्रदेश स्तरीय कमेटी, इन 7 बड़े नेताओं को मिली जिम्मेवारी
Saturday, Oct 24, 2026-06:41 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में OBC वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक उत्थान, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित की गई है। इसमें कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। इस कमेटी में अरूण यादव, कमलेश्वर पटेल, हीना कांवरे, सिद्धार्थ कुशवाह, दिनेश गुर्जर समेत राजकुमार पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष-पदेन सदस्य भी शामिल किए गए हैं।


