Punjab Kesari MP ads

MP कांग्रेस में नियुक्तियां! दो महामंत्री और 3 प्रदेश सचिव नियुक्त, 17 जिला अध्यक्षों का भी ऐलान; यहां देखें नाम

Thursday, Oct 15, 2026-01:17 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिला कांग्रेस सेवादल में नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी संगठन ने दो महामंत्री और 3 प्रदेश सचिव की नियुक्ति की गई है। साथ ही 17 जिलों में जिला अध्यक्षों का भी ऐलान किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बीवी श्रीनिवास ने यह नियुक्ति आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, मीना विनोदिया और अनीता राजपूत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, अपेक्षा बेले, लीला परिहार और अभिलाषा अहिरवार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 17 जिलों में जिला अध्यक्षों का भी ऐलान किया गया है। जिसमें सागर शहर से निलोफर अंजुम खान और सागर ग्रामीण से सीमा चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

इन जिला अध्यक्षों का भी ऐलान

  • धार ग्रामीण में प्रियंका पटेल
  • राजगढ़ में गंगा चौहान
  • रायसेन में पार्वती
  • नर्मदापुरम में पुष्पलता जायसवाल
  • झाबुआ में यशविंता मोहनिया और
  • आलीराजपुर में असनत भूरिया
  • पन्ना में पूजा द्विवेदी
  • आगर में धापूबाई यादव
  • रीवा ग्रामीण में किरण सिंह
  • छतरपुर में पूजा अहिरवार
  • हरदा में सोनम नवीन पाल
  • नरसिंहपुर में प्रियंका चांदनी दीक्षित
  • भोपाल शहर में नीतू पटेल
  • भोपाल ग्रामीण में सपना धाकड़
  • इंदौर ग्रामीण में संगीता लस्करी

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News