Punjab Kesari MP ads

MP के 3 कांग्रेस जिला अध्यक्षों समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रात भर हिरासत में रखा, सुबह मचा बवाल

Monday, Oct 12, 2026-07:42 PM (IST)

मुरैना : कांग्रेस सहित इंडिया ब्लॉक के विपक्षी दलों के ‘दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी' के तहत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना के बीच मुरैना में पुलिस ने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। करीब 12 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी हरीश पाठक ने आज यहां बताया कि मुरैना ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव और भिंड शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया दिल्ली जाने के लिए रविवार रात मुरैना के एक होटल में ठहरे थे।

पाठक के अनुसार, भिंड, मुरैना और आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह करीब चार बजे 70 से 80 वाहनों के काफिले के साथ दिल्ली रवाना होने की योजना बनाई थी। इसी सिलसिले में वे होटल में एकत्र हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस होटल पहुंची और तीनों जिला कांग्रेस अध्यक्षों सहित करीब 50 कार्यकर्ताओं को अपने साथ ले गई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों पर रखने के बाद लगभग 12 घंटे में रिहा किया गया।

पाठक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News