Punjab Kesari MP ads

MP पुलिस पर गिरी गाज! TI, सब-इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित, लगा गंभीर आरोप; मचा हड़कंप

Saturday, Oct 10, 2026-10:39 AM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। जी हां यहां एरोड्रम थाने में पदस्थ TI, सब-इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। आरोप है कि थाने में शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा नेता के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिती बनी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। जहां निवासी जयदीप दुबे अपने घर के बाहर कार पार्क कर रहा था। तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि दोनों युवकों ने जयदीप के साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर शिकायत की गई। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज करने पर आनाकानी की। इसके बाद जयदीप अपने साले भाजपा नेता के साथ दोबारा थाने में पहुंचे। लेकिन, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।

PunjabKesari

इस पूरी घटना की जानकारी भाजपा विधायक गोलू शुक्ला को दी गई। तभी विधायक के समर्थक थाने पहुंचे और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा को जांच के लिए थाने भेजा गया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह कुशवाह, सब इंस्पेक्टर संजय विश्नोई, सिपाही संजय डांगी, राजू रावत सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, आगे की कार्रवाई जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News