Punjab Kesari MP ads

CM मोहन के कड़े रुख के बाद अधिकारी पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

Saturday, Oct 10, 2026-07:29 PM (IST)

हरदा : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में अनियमितताएं सामने आने पर शुक्रवार को यहां कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने कल प्रदेश के हरदा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीएम हेल्पलाइन पर जिला हरदा की रेखा यादव द्वारा रसोईया के मानदेय भुगतान संबंधी शिकायत तथा ग्राम धनियाजाम निवासी अरविन्द इवने द्वारा आवास सहायता योजना की राशि के भुगतान में विलंब संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों पर समय पर कारर्वाई नहीं करने पर यह संपूर्ण प्रकरण मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषी अधिकारी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्यवाही किए जाने की बात कही थी। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आयुक्त नर्मदापुरम संभाग श्रीकांत बनोठ ने जनजातीय कार्य विभाग जिला हरदा के प्रभारी जिला संयोजक प्रमोद कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। माथुर का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1) के तहत निलंबन की कारर्वाई की गई है। निलंबन अवधि में माथुर का मुख्यालय संभागीय उपायुक्त, अनुसूचित जाति-जनजाति कार्य विभाग, नर्मदापुरम नियत किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News