Punjab Kesari MP ads

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई TI, प्रधान आरक्षकों और पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें किसे कहां भेजा

Wednesday, Oct 14, 2026-10:32 AM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के रतलाम में से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां थाना प्रभारियों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया गया है। करीब 36 पुलिसकर्मी इधर-उधर किए गए है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
निरीक्षक मनोज कटारिया को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से जावरा शहर थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
थाना प्रभारी दीपक मंडलोई को जावरा शहर से सैलाना थाने में भेजा गया है।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश अजनार को सैलाना से हटाकर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) भेजा गया है।
थाना प्रभारी रमेश कोली को पिपलोदा से हटाकर जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की जिम्मेदारी दी गई है।
रणजीत सिंगार को डीएसबी से हटाकर पिपलोदा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया है। करीब 31 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News