Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा! मजदूरों से भरी बस हादसे का शिकार, 50-60 लोग थे सवार; मच गई चीख-पुकार

Friday, Oct 09, 2026-03:42 PM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भीषण हादसा हुआ है। जहां केन-बेतवा लिंक परियोजना के मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया गया कि सभी काम से घर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बमीठा थाना क्षेत्र में ढोढ़न बांध के पास हुई है। जहां मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी है। हादसे के दौरान बस में 50-60 लोग सवार थे। सभी केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम करने वाले बताए गए है। काम खत्म कर बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर बस सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

हादसे में 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि बस के ब्रेक फेल होने की जानकारी पर कुछ मजदूर नीचे कूद गए थे। लेकिन, कई मजदूर अंदर ही फंसे रहे। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News