MP भाजपा में नई नियुक्तियां, संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा
Tuesday, Oct 13, 2026-09:01 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों और संभाग स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत प्रदेश दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी, सह प्रभारी और जिला संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब नई टीम के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।


