MP में कांग्रेस ने शुरू की गंदी राजनीति, भुगतना होगा अंजाम- शिवराज सिंह चौहान

7/27/2019 10:06:21 AM

भोपाल: कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक चल रही है। कांग्रेस के बड़े दाव के बाद अब बीजेपी के पार्टी नेता एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। कम से कम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान तो इसी तरफ इशारा करता है। चौहान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने जो खेल शुरू किया है उसे भाजपा खत्म करेगी। माना जा रहा है कि उनका इशारा भाजपा के उन दो विधायकों की तरफ था जिन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट करके पार्टी से बगावत की थी।

PunjabKesari

कमलनाथ ने भाजपा को दिया झटका
मध्यप्रदेश में एक तरफ बीजेपी जहां लगातार कांग्रेस सरकार गिराने की लगातार धमकी दे रहा थी वहीं इसी बीच भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने एक विधेयक पर पार्टी के रुख के खिलाफ जाकर कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट किया। केवल इतना ही नहीं दोनों विधायकों ने कमलनाथ के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल होने का इशारा तक दिया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार के करीबी कंप्यूटर बाबा ने दावा किया है कि भाजपा के चार अन्य विधायक उनके संपर्क में हैं और कमलनाथ जब आदेश देंगे मैं उन्हें पेश कर दूंगा।

PunjabKesari

शिवराज के तीखे तेवर
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। चौहान ने कहा कि कांग्रेस खेल की शुरुआत की है जिसे भाजपा खत्म करेंगी। कांग्रेस सरकार बसपा और अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार चला रही है। चूंकि उसके पास हमसे कुछ ही सीटें ज्यादी थी इसलिए हमने नैतिक आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया।

PunjabKesari

कांग्रेस को दी चेतावनी
इतना ही नहीं चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने जो गंदी राजनीति शुरू की है उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान राज्य में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के दो दिन बाद आया है। जब भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने बुधवार को विधानसभा में पेश हुए दंड विधि (संशोधन) विधेयक, 2019 के पक्ष में वोट दिया। जबकि पार्टी इस विधेयक के खिलाफ थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News