Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस नेता के घर चोरी, चोरों ने 50 चांदी के सिक्के और नकदी पर किया हाथ साफ

Sunday, Sep 22, 2019-02:52 PM (IST)

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला शिवपुरी से सामने आया है। जहां चोरो ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा के घर चोरी कर 50 से ज्यादा चांदी के सिक्के और 14 हजार नकदी पर हाथ साफ किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

PunjabKesari

दरअसल, कोतवाली थाना इलाके के बछौरा गांव के कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा का शहर के कथा मिल के सामने मेन रोड पर मकान है, जहां कल रात घुसे अज्ञात चोर घुस गए और घर में रखे 50 चांदी के सिक्के, 14 हजार नकद, माइक्रोवेव और बर्तन ले उड़े। शर्मा ने अपने पिता को जन्मदिन पर गिफ्ट करने के लिए एक मोबाइल भी लाकर घर पर रखा था, चोर उसे भी अपने साथ ले गए। 

PunjabKesari

सूचना मिलने के बाद एसडीओपी शिव सिंह, एफएस टीम प्रभारी हरिसिंह बरहादिया, टीआई बादाम सिंह यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आस-पास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News