MP कांग्रेस को बड़ा झटका: अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

Wednesday, Dec 17, 2025-03:17 PM (IST)

रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब रतलाम जिले से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे वर्तमान में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। उनके इस फैसले से न सिर्फ रतलाम जिले की राजनीति में हलचल मच गई है, बल्कि प्रदेश कांग्रेस में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हर्षविजय गेहलोत ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। पार्टी में चल रहे संगठनात्मक बदलावों और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणाओं के बीच आया यह इस्तीफा कांग्रेस के लिए चौंकाने वाला माना जा रहा है।

हालांकि, इस्तीफे को लेकर सियासी गलियारों में अंदरूनी कलह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन हर्षविजय गेहलोत ने इन चर्चाओं को खारिज किया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में साफ तौर पर लिखा है कि पारिवारिक दायित्वों और अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों के कारण वे जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाने में असमर्थ हैं। इन्हीं कारणों से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है।

इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में और बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल, हर्षविजय गेहलोत के इस्तीफे ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News