कांग्रेस का बड़ा दावा: आधा दर्जन से ज्यादा BJP नेता एवं पूर्व विधायक संपर्क में'', राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Monday, Sep 21, 2026-04:05 PM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में घमासान मचा हुआ है। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा भाजपा नेताओं एवं पूर्व विधायकों का कांग्रेस से संपर्क होने का दावा किया है। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस में बड़ी संख्या में जॉइनिंग होनी वाली है। वहीं, आगे कहा कि जो कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर गए हैं। वो भी हमारे संपर्क में हैं। उनके पार्टी में वापिस आने की संभावना बनी है। राज्य में आगामी चुनाव के दो साल पहले इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है।
बता दें कि 27 जुलाई से 17 सितंबर के बीच डोंगरगढ़, खैरागढ़ और रायगढ़ से जुड़े घटनाक्रमों को देखें तो 156 नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के भाजपा पार्टी से अलग होने की बात सामने आई है। इनमें सामूहिक इस्तीफे भी शामिल हैं। इसी बीच 11 सितंबर को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढालदास साहेब के कांग्रेस में शामिल होने से इस पूरे घटनाक्रम को एक अलग राजनीतिक आयाम मिल गया। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा कि भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं, चर्चा का विष्य बना है।

