BJP नेताओं का सामूहिक इस्तीफाः राज्य मंत्री का बड़ा बयान आया सामने, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Friday, Sep 18, 2026-02:55 PM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। बताया गया कि उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई है। इसी वजह से एक साथ 8 नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। इस घटनाक्रम के बीच अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर पंचायत के पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे को सामान्य बात बताया है। उनका कहना है कि राजनीति में अलग-अलग परिस्थितियों और कारणों के चलते लोग इस्तीफा देते रहते हैं। जबकि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल इसे भाजपा के लिए झटका मान रहे है। भाजपा नेताओं के सामूहिक इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हुई है।
इन 8 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
वार्ड 6 पार्षद बलराम
वार्ड 14 पार्षद शौकीलाल चौहान
वार्ड 11 पार्षद रूपेश कुमार साव
वार्ड 1 पार्षद प्रदीप यादव
वार्ड 2 पार्षद फागूलाल प्रधान
वार्ड 3 पार्षद मंजू पटेल
वार्ड 7 पार्षद वरुण महाणा और
वार्ड 7 नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव

