Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस से तल्खी के बीच CM मोहन के साथ नजर आए कांग्रेस के ये विधायक, सुर्खियों में मुलाकात

Monday, Oct 26, 2026-08:40 PM (IST)

आगर मालवा (सय्यद जाफर हुसैन) : मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगर मालवा दौरे के दौरान एक बेहद अनोखी राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मानों बवाल सा मच गया हो। तस्वीर में मुख्यमंत्री  मोहन यादव के साथ कांग्रेस विधायक हाथ में हाथ डाले दिख रहे हैं। अब इस तस्वीर के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन क़र महालोक का भूमि पूजन किया। इस दौरन मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार (बापू) की एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर ने कई सवालों के साथ सियासी चर्चाओं को भी जगह देती है। एक मंच, दो जनप्रतिनिधि और हाथों में हाथ—तस्वीर का यह अंदाज राजनीतिक रिश्तों, आपसी संवाद और क्षेत्रीय उम्मीदों के मायने तलाशने का मौका देता है।

बता दें कि इस तस्वीर को लेकर सियासत इसलिए भी हो रही है क्योंकि कांग्रेस विधायक इससे पहले अपनी ही पार्टी हाईकमान से नाराजगी जता चुके हैं। कुछ महीने पहले नलखेड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह द्वारा ली गई संगठनात्मक बैठक में न बुलाने पर उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के कुछ नेता ही प्रदेश में पार्टी की सरकार नहीं बनने देना चाहते। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि यही हाल रहा तो वे कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति तय करेंगे और जरूरत पड़ी तो पार्टी छोड़ने पर भी विचार करेंगे। विधायक का आरोप था कि उनकी ही विधानसभा में ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, लेकिन उन्हें इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई। इतना ही नहीं, कार्यक्रम के पोस्टरों से भी उनका नाम और तस्वीर गायब रखने के आरोप लगाए थे।अब देखना यह है कि तस्वीर में नजर आ रहा यह साथ सुसनेर क्षेत्र की उम्मीदों और विकास के मुद्दों पर कितना असर दिखाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News