Punjab Kesari MP ads

नामांकन रद्द होने पर छाया कांग्रेस MLA का बयान, बोले थे-मैं अपने बाप की औलाद,सब सिंधिया नहीं हैं, मुझे नहीं खरीदा जा सकता

Tuesday, Jun 09, 2026-10:40 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर शह और मात का खेल शुरु हो चुका था। कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका के चलते कांग्रेस काफी डरी हुई थी। आलम ये था कि कांग्रेस विधायकों को प्रदेश से शिफ्ट होकर कर्नाटक जाने की सोच रही थी। इसी बीच कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया।  इससे कांग्रेस में निराशा फैल गई। लेकिन नामांकन रद्द होने से पहले कांग्रेस की प्लानिंग कर्नाटक जाने की थी और विधायकों को वहां रखने की थी।

इस सारे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस विधायक दिनेश जैन काफी आक्रोशित दिखाए दिए थे और मोदी शाह के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कड़ा कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि मोदी शाह की दादागीरी से हम डरते हैं उन्होंने किसी को कोई ऑफर दे दिया कि किसी को खरीद लो तो कोई करेगा कोई? हमें मोदी-शाह की वजह से कहीं जाना पड़ रहा है।

सब कोई सिंधिया नहीं होते, मैं अपने बाप की औलादू हूं-जैन

इसके साथ ही दिनेश जैन ने दावा किया था कि  कांग्रेस के सारे विधायक साथ हैं और 62 के 62 वोट कांग्रेस को ही पड़ेंगे। इस सारे मामले पर दिनेश जैन सिंधिया तक पर निशाना साध गए थे, और बडी बात बोलते हुए कहा था कि सब कोई सिंधिया नहीं होते, मैं अपने बाप की औलादू हूं और कोई मुझे खरीद नहीं सकता है।

साथ ही दिनेश जैन ने कहा था कि बीजेपी ने लोकतंत्र का मजाक बना रखा है। किसी को 2 करोड़ में या 10 करोड़ में खरीद लिया तो कोई क्या कर पाएगा। बीजेपी की दादागीरी प्रजातंत्र के लिए खतरा है। किसी को भी डरा देगें या कोई एजेंसी पीछे लगा देंगे। ये तानाशाही कर रहे हैं और लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं।

दिनेश जैन ने कहा था  कि  खरीद फरोख्त बिल्कुल गलत बात है। बीजेपी वाले किसी को पैसे न दे दें इसी काऱण हमें भागना पड़ रहा है। लिहाजा अब कांग्रेस की अपने विधायकों की क्रास वोटिंग या खरीद फरोख्त की आशंका भी नामांकन रद्द होने के साथ ही खत्म हो गई है लेकन विधायक दिनेश जैन के ये आक्रोशित शब्द और बयान काफी चर्चित हो रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News