कांग्रेस विधायक ने उड़ाई यातायात की धज्जियां, कार की छत पर 7 साल के बच्चे को बैठाया

12/28/2018 1:01:36 PM

रायसेन: कांग्रेस को सत्ता में आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इनके विधायकों पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा है। पार्टी विधायक सरेआम यातायात के नियमों की अनदेखी करने में लगे हुए हैं। इसी बीज रायसेन से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र पटेल ने एक नाबालिग बच्चे को कार की छत पर बैठाकर पार्टी का झंडा पकड़ा दिया। विधायक देवेन्द्र पटेल के इस कारनामे पर अब सवाल उठने लगे हैं।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Congress, MLA, Abhar Yatra

गुरुवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा से विधायक देवेन्द्र पटेल ने आभार यात्रा निकाली। इस बीच कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए मोटरसाइकल पर निकले वहीं कार की छत में सात के बच्चे को भी बैठा दिया। बच्चा हाथ में कांग्रेस का झंड़ा लिए बैठा था। ऐसे में कुछ भी हादसा हो सकता था, रैली के दौरान वह बच्चा पूरे समय कार की छत पर बैठा रहा। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News