डिजिटल जंग की तैयारी! नवसंचार 2026 में बनेगी कांग्रेस की नई रणनीति

Saturday, Feb 21, 2026-05:46 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की अहम बैठक “नवसंचार 2026” का आयोजन रविवार 22 फरवरी 2026 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेशभर के सभी जिलों से सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने बताया कि यह बैठक प्रदेश के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के लिए नई रणनीति, नई दिशा और नया जोश लेकर आएगी। “नवसंचार” नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की मजबूती और संगठन को और प्रभावी बनाना है।

बैठक को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में सोशल मीडिया रणनीति, डिजिटल कैंपेन, बूथ स्तर तक पहुंच और आगामी राजनीतिक अभियानों को लेकर मंथन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्षों की मौजूदगी रहेगी।

इस विशेष बैठक के जरिए कांग्रेस अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं और आम जनता से सीधा संवाद बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News