Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस डराकर वोट लेती है, BJP मैदान में आकर निपटेगी: शिवराज सिंह चौहान

Monday, Jan 06, 2020-04:48 PM (IST)

दिल्ली/भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएए को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डराकर वोट लेती है मैदान में मुकाबला नहीं कर पाती है। वो लोगों में भ्रम फैला रही है। शिवराज सिंह ने सीएम कमलनाथ को चुनौती दी कि वो मैदान में आकर उनसे निपटेंगे।

राजधानी दिल्ली आए शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता छीनने का नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएए के बारे राहुल गांधी को जानकारी नहीं है या फिर देश को हिंसा की आग में झोंकने का षड्यंत्र है। इसे बीजेपी सफल नहीं होने देगी। बीजेपी के नेता घर- घर जाकर जनजागरण कर रहे हैं।

शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि संविधान को कहां खतरा है, राहुल और प्रियंका गांधी ये बताएं। पाककिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं। शादी के लिए शेरवानी खरीदने गए सिख युवक की हत्या कर दी गई। ननकाना साहब में जो हुआ वो साबित करता है कि पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस को पाक के अल्पसंख्यकों का दुख नजर नहीं आता है। भारत में पैदा हुए मुस्लिम हमारे अपने हैं, उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि वो निरंकुश हो गई है। राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। माफिया पर कार्रवाई का विरोध नहीं है, हमने भी माफिया पर कर्रवाई की है लेकिन वो बदले की भावना से काम कर रही है। माफिया के नाम पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके घर तोड़ रहे है और कारोबार को खत्म कर रहे है। कांग्रेस सरकार रेत, तबादला, शराब, परिवहन माफिया पर भी कार्रवाई करें। मध्य प्रदेश में लूट मची हुई है। नासिक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने शिकायत की है कि मध्य प्रदेश में घुसते ही ट्रक को सरकार के लोग लूट लेते हैं।

हम आपातकाल में भी नहीं डरे शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश विजयवर्गीय बड़े नेता हैं। उनके बोलने पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। वो कितने लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनौती दी कि हम सीधे मैदान में निपटेंगे। अशोक नगर में कांग्रेस विधायक जसपाल जस्सी तीन तीन जातियों के प्रमाणपत्र देकर चुनाव लड़ते हैं। बीजेपी कार्यकर्ता ने सबूत इकठ्ठे किए तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। कांग्रेस हमारे कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश कर रही है। आपातकाल में भी हम नहीं डरे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News