नामांकन निरस्त को लेकर कांग्रेस पर ही किया BJP ने बड़ा हमला,दिग्विजय सिंह का ही वीडियो पोस्ट करके मचा दी सनसनी
Wednesday, Jun 10, 2026-04:37 PM (IST)
(डेस्क): एमपी से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो जाने के बाद हलचल है । जहां कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या और बीजेपी की तानाशाही करार दे रही है वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस की गलती बता रही है।
इसी विरोध में राजधानी भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने निर्वाचन कार्यालय के सामने रोड पर लेटकर विरोध जताया और चुनाव आयोग के बाहर धरना दिया। नामांकन रद्द हो जाने के बाद विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह की चुप्पी पर उठाए सवाल

वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिह के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता का वीडियो पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह के न बोलने पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह की खामोशी ही सबसे बड़ा बयान है। प्रेस कांफ्रेस में बार-बार आग्रह के बावजूद दिग्विजय सिंह ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। दिग्विजय सिंह के कुछ भी बोलने पर इनकार करने पर काफी चर्चा हो रही है।
लिहाजा एमपी बीजेपी अब कांग्रेस नेताओं के बयानों और व्यव्हार पर भी जबदस्त पलटवार कर रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेस में दिग्विजय सिंह की खामोशी को ही सबसे बड़ा बयान बताया है।अग्रवाल ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के बार-बार आग्रह के बाद भी मुद्दे पर एक शब्द नहीं कहा। लिहाजा ये खामोशी ही अपने आप मे बड़ा कुछ बोल रही है।

